कलेक्टर-एसपी ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, जल्द उठाव के दिए निर्देश
OM Darpan
Dec 18, 2024 06:06 am
259 views
18 Dec 2024
रायपुर ।
रायपुर जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर और एसपी ने बरौदा, दौंदेकला और पचेड़ा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने केंद्रों में धान के उठाव की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को शीघ्र उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित तरीके से रखा जाए और राइस मिलों द्वारा जल्द उठाव किया जाए।
इसके अलावा, कलेक्टर ने धान के माश्चर को मशीन से जांचा। उन्होंने निर्देश दिया कि धान में नमी की मात्रा शासन के निर्धारित स्तर से अधिक न हो। कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन-ऑफलाइन टोकन व्यवस्था की जानकारी ली, और किसान इस व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोकन व्यवस्था को और बेहतर किया जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने इलेक्ट्रॉनिक तौल व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन