पार्षद वेदराम साहू ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान न होने पर 30 सितंबर को घेराव की चेतावनी
OM Darpan
Sep 28, 2024 06:49 am
201 views
28 Sep 2024
रायपुर/ बिरगांव ( सत्यानंद सोई) : राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद वेदराम साहू ने अपने वार्ड की कई समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए पार्षद ने कहा कि:
- पाइपलाइन का काम अभी तक अपूर्ण है।
- सड़कों में जलभराव की समस्या है।
- नाली और सड़कों की साफ-सफाई की स्थिति दयनीय है।
- बंद स्ट्रीट लाइटें अभी तक चालू नहीं की गई हैं।
- प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों का भुगतान रुका हुआ है।
- राशन कार्ड वितरण में विसंगतियां हैं।
- पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत अभी तक पूरी नहीं की गई है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन