14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संभागायुक्त ने तरपोंगी धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

शेयर करें

OM Darpan

Dec 13, 2024 08:58 am 311 views
संभागायुक्त ने तरपोंगी धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने जिले के तरपोंगी धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में धान के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान, कावरे ने किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के निर्देश दिए और कहा कि केन्द्र में धान की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार होनी चाहिए।   संभागायुक्त ने केन्द्र में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की, जिसमें विगत तीन सप्ताह का बैकअप था। उन्होंने धान की नमी का परीक्षण करने के लिए मॉइस्चर मीटर का भी उपयोग किया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने की बात की कि धान की तौलाई केवल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से ही की जाए। कावरे ने किसानों को समय पर भुगतान किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली और केन्द्र की समग्र व्यवस्थाओं से संतुष्ट बताए। उन्होंने केंद्र पर डैनेज़ और केप कवर रखने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि जिले के 139 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 2 लाख 69 हजार 708 टन धान खरीदी की जा चुकी है, जिससे 620 करोड़ 61 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014205027733

विज्ञापन

Advertisement