1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोना और चांदी खरीदने का शानदार मौका

शेयर करें

OM Darpan

Oct 28, 2025 05:24 pm 353 views
सोना और चांदी खरीदने का शानदार मौका
 
  • 10 दिन में 63800 रुपये सस्ता हुआ सोना।
रायपुर। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट खरीदारों के लिए एक शानदार मौका लेकर आई है, क्योंकि सिर्फ 10 दिनों के भीतर सोना ₹63,800 तक सस्ता हो गया है।

सोमवार की भारी गिरावट के आंकड़े

सोमवार को 10 ग्राम सोने की कीमत में ₹2100 की बड़ी कमी आई, जबकि चांदी के दाम ₹6500 प्रति किलोग्राम तक गिर गए। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने इस गिरावट की जानकारी दी। मालू ने बताया कि पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,27,100 था, जो सोमवार को घटकर ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी तरह, चांदी की कीमत ₹1,56,500 प्रति किलोग्राम से घटकर सीधे ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

सिर्फ 10 दिन में ₹63,800 सस्ता हुआ सोना

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 दिनों (18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक) में सोने की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। 18 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट 100 ग्राम सोने का भाव ₹13,08,600 था। वही, आज 27 अक्टूबर को 24 कैरेट 100 ग्राम सोने का भाव ₹12,44,800 हो गया है। यानी 10 दिनों के भीतर 100 ग्राम सोना ₹63,800 तक सस्ता हुआ है।

चांदी भी ₹17,000 तक टूटी

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। 10 दिन पहले यानी 18 अक्टूबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,72,000 था। आज 27 अक्टूबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,55,000 रुपये है। इस प्रकार, केवल 10 दिनों की अवधि में चांदी ₹17,000 तक सस्ती हुई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002014242931

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 17 / 184