19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में 'ऑपरेशन निश्चय' का असर: हिस्ट्रीशीटर बब्बन गांजा खपाते गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Dec 29, 2025 11:49 pm 1,368 views
रायपुर में 'ऑपरेशन निश्चय' का असर: हिस्ट्रीशीटर बब्बन गांजा खपाते गिरफ्तार
  •  2 दर्जन अपराधों में पहले से है शामिल, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर |

राजधानी पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुरा इलाके में गांजा सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शिवा नेताम उर्फ बब्बन को गिरफ्तार किया है।

विसर्जन कुंड के पास ग्राहक तलाश रहा था आरोपी

पुलिस अधिकारियों को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के रायपुरा स्थित विसर्जन कुंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दोपहिया वाहन पर सवार है। उसके पास गांजा है और वह उसे खपाने (बेचने) की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और वाहन की पहचान कर पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध को रोका, वह हड़बड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवा नेताम उर्फ बब्बन निवासी चंगोराभाठा बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाखों का माल और एक्टिवा जब्त

पुलिस ने जब आरोपी के पास मौजूद थैले की तलाशी ली, तो उसमें मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

  • गांजा: 01 किलो 977 ग्राम (कीमती लगभग 98,850/- रुपये)

  • वाहन: घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 04 NJ 4677 (कीमती लगभग 1,50,000/- रुपये)

कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 1,50,000/- रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 618/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 दर्जन मामलों में शामिल है 'बब्बन'

गिरफ्तार आरोपी शिवा नेताम उर्फ बब्बन (36 वर्ष), पिता अशोक नेताम, थाना डी.डी. नगर का निगरानी शुदा बदमाश (हिस्ट्रीशीटर) है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, नकबजनी, मारपीट और अन्य धाराओं में करीब 2 दर्जन (24) अपराध पहले से दर्ज हैं।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919175635591

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 177