कोपल वाणी और अविनाश फाउंडेशन की पहल
OM Darpan
Jan 09, 2025 08:44 am
390 views
09 Jan 2025
- मूकबधिर बच्चों को मिला अपना आवास
- नवनिर्मित आवासीय विद्यालय का उद्घाटन
इस अवसर पर मूक बधिर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथ ही कई रचनात्मक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा -
यह विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा बल्कि कर्णबधिर बच्चों के विकास और उनके आत्मनिर्भर भविष्य का आधार भी बनेगा।दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता होती है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की।
कोपलवाणी की संस्थापिका पदमा शर्मा ने बताया कि, 2004 में 4 बच्चों के साथ कोपल वाणी की शुरुआत हुई थी,
आज कोपल वाणी में 90 बच्चे निवासरत होकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं संस्था ने 500 से अधिक स्पेशल बच्चों के जीवन को संवारने में योगदान दिया है।
विदित हो कि, कोपल वाणी प्रदेश स्तर का प्रथम मूक कर्ण बधिर विशेष महाविद्यालय
है जिसमें बी.ए. और डी.सी.ए. जैसे पाठ्यक्रम संचालित
हैं, जिसमें सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षित शिक्षक
और संस्था के बच्चों ने बहुत से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार अपने नाम किए है।
संस्था का मिशन श्रवण बाधित बच्चों को शिक्षा और सशक्तिकरण प्रदान करना है जिससे समाज में उन्हें समान अवसर मिले। क्योंकि जागरूकता होगी तभी समाधान होगा।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन