पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक
OM Darpan
Dec 28, 2024 06:04 am
261 views
28 Dec 2024
रायपुर।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिन श्रमिकों का पंजीकरण एक वर्ष या उससे अधिक समय से समाप्त हो चुका है और जिन्होंने अभी तक नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 31 दिसंबर 2024 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण नवीनीकरण की प्रक्रिया श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र की विभागीय वेबसाइट और च्वाइस सेंटर के माध्यम से की जा सकती है।
31 दिसंबर 2024 के बाद जिन श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण नहीं होगा, उन्हें अपंजीकृत माना जाएगा।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन