2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

12 दिसंबर को ग्राम सोन्डरा में 'राधा भवन' और 'महेन्द्रा कौशल अकादमी' का लोकार्पण, राज्य मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे उद्घाटन

शेयर करें

OM Darpan

Dec 12, 2024 12:23 am 318 views
12 दिसंबर को ग्राम सोन्डरा में 'राधा भवन' और 'महेन्द्रा कौशल अकादमी' का लोकार्पण, राज्य मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे उद्घाटन

सिलतरा (सत्यांनद सोई)।

औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे ग्राम सोन्डरा में 12 दिसंबर को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दिन, सामुदायिक भवन 'राधा भवन' और 'महेन्द्रा कौशल अकादमी' का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी (वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री टंकराम वर्मा (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) करेंगे। लोकार्पण समारोह में पद्मश्री श्री अनुज शर्मा (विधायक, धरसीवां) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कंपनी प्रबंधन की ओर से मुनिश महाजन ने बताया कि, "मानवता के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए, सेठ बनारसी दास चैरिटेबल ट्रस्ट और महेन्द्रा स्पंज एण्ड पॉवर लिमिटेड, सिलतरा ने ग्राम सोन्डरा में 'राधा भवन' और 'महेन्द्रा कौशल अकादमी' के निर्माण का संकल्प लिया। इस स्वप्न को साकार करने के लिए कंपनी ने तन, मन और धन से समर्पित होकर भव्य भवन का निर्माण किया है।" यह समारोह 12 दिसंबर, दिन बृहस्पतिवार, प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर ईश्वर प्रसाद जी अग्रवाल (संस्थापक, सेठ बनारसी दास चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महेन्द्रा समूह), मनोज अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल, महेन्द्रा परिवार और समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत सोन्ड्रा भी उपस्थित रहेंगे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003014906917

विज्ञापन

Advertisement