26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी यादव के ‘मूत्र’ वाले बयान पर भड़के मंत्री ओपी चौधरी, कहा – ये उनके संस्कार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 15, 2025 12:13 am 410 views
तेजस्वी यादव के ‘मूत्र’ वाले बयान पर भड़के मंत्री ओपी चौधरी, कहा – ये उनके संस्कार

रायपुर। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के एक विवादास्पद बयान पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने तेजस्वी यादव की टिप्पणी को उनके ‘संस्कारों’ का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति इसी तरह के संस्कारों पर आधारित है। 'सांप, छछुन्दर' मिलकर कर रहे पीएम मोदी का विरोध मंत्री ओपी चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह उनकी परवरिश और संस्कारों का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी ने चारा घोटाले जैसे बड़े घोटालों को अंजाम दिया और अब ऐसे लोग, जिनकी परिवारवादी और भ्रष्टाचार करने वाली राजनीति देश की जनता समझ चुकी है, 'सांप और छछुन्दर' की तरह एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी नेता आपा खो रहे हैं चौधरी ने कहा कि देश की जनता इन नेताओं की सच्चाई जान चुकी है, जिसके कारण वे बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता आगामी चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। गौरतलब है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने की आशंका जताई गई है। इसी संबंध में जब राजद नेता तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने सवाल पूछा था, तो उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि उन्हें ऐसे सूत्रों पर विश्वास नहीं है और वे उन्हें ‘मूत्र’ के समान मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे ही सूत्रों ने पहले इस्लामाबाद, कराची और लाहौर पर कब्जे की झूठी खबरें फैलाई थीं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926224219326

विज्ञापन

Advertisement