रामनगर में युवक का अपहरण कर बदमाशों ने की बेरहमी से पीटाई
OM Darpan
Jul 18, 2024 07:34 am
186 views
18 Jul 2024
[smartslider3 slider=6]
48 घंटे के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
रायपुर.
मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी का है. जहां कुछ युवकों ने एक लड़के का अपहरण कर बेसबाल बैट से जमकर मारपीट की. साथ ही युवक कों मारते हुए विडियों भी बनाया.
आरोपियों ने युवक को मृत समझ मंदिर हसौद में छोड़ कर भाग गये।
रामनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम शंकर सिंह ठाकुर है। वह ई-रिक्शा चलाता है। उसने अपने बयान में पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की रात को बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त प्रिंस बागडे़ ने कॉल कर रामनगर में स्थित बुद्ध चौक पर मिलने को बुलाया। जहां उसके पहुचते ही गाली गलौज करने लगे. गाली गलौज देने से मना करने पर आरोपी प्रिंस और अन्य आरोपियों ने बेसबाल बैट से पीटने लगे।
शंकर के दिए बयान के मुताबिक, आरोपियों का इतने में भी मन नही भरा तो आरोपियों ने उसे कार में बैठा लिया। फिर उसे मंदिर हसौद लेकर गए और वहां भी ले जाकर उसके साथ बेसबाल बैट से पीटाई करने लगे । इस दौरान शंकर बेहोश हो गया। आरोपी उसे मरा समझ कर वहीं पर फेंककर फरार हो गए।
बता दे कि शंकर इस दौर मंदिर हसौद के सड़क पर रात भर बेहोश पड़ा रहा। अगले दिन सुबह जब होश आया तो उसने एक व्यक्ति से मदद मांगी। जिसके बाद 112 की मदद से घायल युवक मंदिर हसौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शंकर के परिजनों ने उसे मेकाहार हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
आरोपियों पर अपरहरण और हॉफ मर्डर का अपराध दर्ज युवक ने परिजनों की सहायता से रामनगर चौकी में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने 2 आरोपी प्रिंस बागडे और अंकुश के अलावा दो अन्य अज्ञात आरोपियों के विरूध्द एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर अपहरण और हाफ मर्डर की धाराएं लगाई गई है। फिलहाल घटना के 48 घंटे के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उठते सवाल......? राजधानी रायपुर में निरंतर अपराध बढ़ रहा है. और प्रशासन इन अपरोधियों पर कोई अंकुश लगाने में असफल दिखाई दे रही है। ऐसी घटना राजधानी रायपुर में निरंतर होती दिखाई दे रहा है। क्या इस तरह के आरोपियों पर प्रशासन कभी अंकुश लगा पाएगा.....?
जरूरी खबरें
विज्ञापन