शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया MP का कथावाचक भास्कराचार्य, पति ने चोटी काटकर कर दी जमकर पिटाई
OM Darpan
Oct 31, 2025 01:50 am
437 views
31 Oct 2025
रायपुर।
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक भास्कराचार्य को यहां एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला के पति ने मौके पर पहुंचकर न केवल कथावाचक की जमकर पिटाई कर दी, बल्कि आसपास के लोगों ने भी भास्कराचार्य को पकड़कर मारपीट की। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने कथावाचक की चोटी तक काट दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथावाचक भास्कराचार्य मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्रवचन देते रहे हैं और रायपुर की इस महिला से उनका संपर्क पिछले कुछ महीनों से था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथावाचक आए दिन रायपुर आने लगे। यह घटनाक्रम तब हुआ जब भास्कराचार्य कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से मिलने रायपुर आए थे।
पत्नी को ढूंढता पति कार तक पहुंचा
बताया गया कि दोनों ने पहले एक स्थान पर मुलाकात की और फिर कार में बैठकर कुछ दूर चले गए। इस बीच महिला का पति, जिसे अपनी पत्नी पर पहले से शक था, पीछे-पीछे पहुंच गया। उसने कथावाचक और अपनी पत्नी को कार में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्साए पति ने तुरंत आसपास मौजूद कुछ लोगों को बुलाया और कथावाचक की धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथावाचक का सिर झुका हुआ और चोटी कटी हुई नजर आ रही है। स्थानीय लोगों में कथावाचक की हरकत को लेकर गहरी नाराजगी है, उनका कहना है कि धार्मिक प्रवचन देने वाले व्यक्तियों से समाज अनुकरणीय आचरण की उम्मीद करता है।पति ने कार्रवाई से किया इनकार, फिर भी दर्ज हुआ केस
सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब महिला के पति ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए कहा कि वह अब इस संबंध में कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं चाहता है। उसने लिखित में यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति दे रहा है। पुलिस ने फिर भी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथावाचक और महिला दोनों से बयान लिए जा रहे हैं। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन टिकरापारा थाना पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस मामले का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें, क्योंकि इससे महिला की निजता का उल्लंघन हो सकता है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन