17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली एसपी का तबादला: भोजराम पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 15, 2024 01:26 am 146 views
  • कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद गृह विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • कबूतर कांड के चलते चर्चा में रहे थे गिरिजाशंकर जायसवाल
रायपुर/मुंगेली। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल का तबादला कर दिया गया। गृह विभाग ने आईपीएस अफसर गिरिजाशंकर जायसवाल (बैच-2010) को पुलिस मुख्यालय भेजने का आदेश जारी किया है। उनकी जगह पर 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तैनात भोजराम पटेल को मुंगेली जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। भोजराम पटेल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनकी कार्यशैली को लेकर पुलिस विभाग में सकारात्मक चर्चा रही है। गिरिजाशंकर जायसवाल हाल ही में 15 अगस्त परेड कार्यक्रम में कबूतर उड़ाने में हुई चूक के चलते सुर्खियों में आए थे। इस घटना के बाद उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिससे समन्वय की कमी उजागर हुई थी। इस मामले ने प्रशासनिक हलकों में भी काफी चर्चा बटोरी थी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917234524533

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement