राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता: जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर आगमन प्रारंभ
OM Darpan
Dec 25, 2024 06:58 am
305 views
25 Dec 2024
- अण्डमान-निकोबार और मणिपुर से पहुँचे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
आयोजन की तैयारी और उद्देश्य
वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी श्री राजीव शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना है। प्रतियोगिता में देशभर के 33 प्रांतों से 800 से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे।आवास व भोजन की व्यवस्था खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की व्यापक व्यवस्था वनवासी विकास समिति द्वारा की गई है। बालिकाओं को रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम, जबकि बालकों को सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में ठहराया जाएगा। शबरी कल्याण आश्रम में सभी के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई है।स्वागत में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति खिलाड़ियों का स्वागत श्री अमर बंसल, सचिव स्वागत समिति; डॉ. अनुराग जैन, सचिव वनवासी विकास समिति; श्री उमेश कच्छप, अध्यक्ष वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़; श्री प्रवीण ढोलके, क्षेत्रीय संगठन मंत्री; श्री सुभाष बड़ोले, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री; श्री रामनाथ कश्यप, प्रांत संगठन मंत्री; रवि गोयल, गोपाल बियानी और श्रीमती माधवी जोशी ने किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन