19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया दानी स्कूल से अभियान का शुभारंभ

शेयर करें

OM Darpan

Aug 30, 2024 12:41 pm 217 views
 
  • बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कृमि रोधी दवा अनिवार्य: मुख्यमंत्री
रायपुर।  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस दिवस को एक जन अभियान के रूप में चलाने का आह्वान किया, ताकि राज्य के बच्चे स्वस्थ रहें और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें बेटियों के बीच आकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, "आज की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और यही हमारे भविष्य का आधार हैं।" उन्होंने कृमि संक्रमण की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संक्रमण 1 से 19 वर्ष के बच्चों को प्रभावित करता है और इसके कारण अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने इस अभियान को हर नागरिक और अभिभावक की जिम्मेदारी बताते हुए इसे सफल बनाने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मौके पर कहा, "आज के बच्चे कल के राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश में 1 से 19 वर्ष का कोई भी बच्चा कृमि रोधी दवा खाने से वंचित न रहे।" उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत' के सपने को साकार करने के लिए यह अभियान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि जिले में 9 लाख 70 हजार 687 बच्चों को कृमि रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919135511471

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 177