18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुक्त के निर्देश पर अनुपम नगर चकाचक, कचरा हटाकर धोई गई सड़क

शेयर करें

OM Darpan

Jan 10, 2026 01:58 am 673 views
आयुक्त के निर्देश पर अनुपम नगर चकाचक, कचरा हटाकर धोई गई सड़क

 रायपुर।

रायपुर नगर निगम ने जनशिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुपम नगर क्षेत्र को गंदगी और आवारा मवेशियों की समस्या से मुक्त कर दिया है। अनुपम नगर मार्ग पर टीवी टावर के पीछे लंबे समय से कचरे के ढेर और मवेशियों के जमावड़े की शिकायत स्थानीय रहवासियों ने की थी। इस पर निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निगम की सफाई टीम और वाहनों को तुरंत तैनात किया गया। टीम ने मौके से कचरे का पूरा अंबार हटाकर पूरे क्षेत्र की धुलाई की, जिससे बदबू और गंदगी पूरी तरह खत्म हो गई। साथ ही, मार्ग बाधित कर रहे आवारा मवेशियों को हटाकर गश्त बढ़ा दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि दोबारा गंदगी न हो, इसके लिए संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्थानीय लोगों को खुले में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। रहवासियों ने निगम की इस फुर्तीली कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918074740595

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 177