13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निकाली "हर घर तिरंगा" यात्रा

OM Darpan

Aug 14, 2024 10:25 am 172 views
[smartslider3 slider=2]
  रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने "हर घर तिरंगा" यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगे का प्रचार-प्रसार करना है। अग्रवाल ने बताया कि इस यात्रा का मकसद लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह आज़ादी, संप्रभुता, और देशभक्ति का प्रतीक भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर भारतीय अपने घर पर तिरंगा फहराए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत तत्पर कार्यालय से हुई और यह कई प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए समाप्त हुई। यात्रा का मार्ग बूढ़ा तालाब चौक, बूढ़ेश्वर मंदिर चौक, पुरानी बस्ती थाना, लिली चौक, और अन्य स्थानों से होकर गुजरा। यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए "भारत माता की जय" के नारे लगाए। यात्रा का समापन सदर बाजार चौक में हुआ, जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बल प्रदान किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913180421534

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 176