14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर दक्षिण उप चुनाव परिणाम आज

शेयर करें

OM Darpan

Nov 23, 2024 09:17 am 173 views
रायपुर दक्षिण उप चुनाव परिणाम आज
[smartslider3 slider=6]
रायपुर।
रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन की मतगणना आगामी   को सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्पन्न होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र 51-रायपुर नगर दक्षिण के उपनिर्वाचन की मतगणना तिथि शनिवार, आज निर्धारित है। मतगणना गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार, रायपुर (ब्लॉक-ई) में सम्पन्न की जाएगी। इस निर्वाचन के लिए 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही, मतगणना कार्य हेतु 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। मतगणना का प्रारंभ और प्रक्रिया मतगणना का कार्य आज प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के बाद प्रातः 8.30 बजे से ईव्हीएम मशीनों में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए ईव्हीएम की गणना हेतु 14 टेबल लगाए गए हैं और कुल 19 राउण्ड में यह गणना पूर्ण होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए एक अतिरिक्त टेबल की भी व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल में व्यवस्था और सुरक्षा मतगणना हॉल में प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे जो मतगणना का कार्य संपादित करेंगे। मतगणना हॉल में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की जानकारी को संधारित करने के लिए डाटा कम्पाइलेशन और अपलोडिंग सेक्शन बनाया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार के मतगणना एजेंट हॉल में उपस्थित रह सकेंगे और फेंस के बाहर से मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे। मतगणना हॉल में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश का पालन सभी के लिए बाध्यकारी होगा और विवाद की स्थिति में कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। मतगणना हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, तंबाकू, गुटखा आदि प्रतिबंधित हैं। मतगणना हॉल में कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई ईव्हीएम/वीवीपैट की सूची ले जाने की अनुमति होगी। प्रत्येक टेबल पर एनालॉग कैलकुलेटर की व्यवस्था की गई है, जिसका उपयोग उम्मीदवार या उनके अभिकर्ता कर सकते हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जाएगी और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। मतगणना प्रक्रिया की जानकारी को चरणबद्ध रूप से भारत निर्वाचन आयोग के इनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन में अपलोड किया जाएगा, जिसे आम जनता https://results.eci.gov.in के माध्यम से देख सकेगी। ईव्हीएम सत्यापन प्रक्रिया निर्वाचन परिणाम की घोषणा से 7 दिवस के भीतर, अधिकतम मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार के बाद क्रम संख्या 2 और 3 पर आने वाले उम्मीदवार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 5 प्रतिशत ईव्हीएम (बीयू, सीयू और वीवीपैट) की बर्न्ट मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर की जांच एवं सत्यापन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए प्रति ईव्हीएम सेट 40,000 रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) का शुल्क देय होगा।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014192020755

विज्ञापन

Advertisement