26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवरात्रि में गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: शिवसेना

शेयर करें

OM Darpan

Oct 06, 2024 05:48 am 251 views
नवरात्रि में गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: शिवसेना
  • मंदिर परिसर में ही हो गरबा आयोजन, होटलों और क्लबों पर लगे रोक
रायपुर। नवरात्रि त्यौहार के दौरान गरबा के आयोजनों में बढ़ती अश्लीलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए शिवसेना ने चेतावनी दी है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि गरबा का आयोजन केवल मंदिर परिसर में होना चाहिए और होटलों तथा क्लबों में होने वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। युवासेना शिवसेना के महानगर अध्यक्ष यशराज ठाकुर और महानगर उपाध्यक्ष विशाल सोनी ने गरबा आयोजन समितियों से आग्रह किया है कि वे दुर्गा पंडालों में किसी भी तरह के अश्लील फिल्मी गानों को बजने न दें और केवल भजन-कीर्तन के माध्यम से गरबा का आयोजन करें। उन्होंने यह भी विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा है कि पंडाल में कोई गैर-हिंदू न प्रवेश कर सके। इसके लिए सभी श्रद्धालुओं का आधार कार्ड चेक कर प्रवेश की अनुमति देने की सलाह दी गई है। शिवसेना यूबीटी (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने निवेदन किया है कि नवरात्रि के पवित्र त्यौहार के गरबा आयोजन केवल मंदिर परिसर में ही आयोजित किए जाएं। इसके अलावा, अन्य किसी भी होटल, क्लब, या लॉन में गरबा आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाए और इन स्थानों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926174142825

विज्ञापन

Advertisement