13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Dec 04, 2024 01:34 am 219 views
शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश
रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में आज 3 दिसम्बर 2024 को अटल नगर नवा रायपुर कार्यालय के सभा कक्ष में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम/उप निर्वाचन की तैयारियों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर संभाग के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित हुए। इस बैठक का उद्देश्य चुनाव की सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केन्द्रों की स्थिति की समीक्षा करना था। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सभी अधिकारियों से शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सम्पन्न करने का आदेश दिया और कहा कि निर्वाचन नामावली को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से देखे ताकि उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
अजय सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के निर्देश दिए।
इस बैठक में रायपुर संभाग के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी ओ पी पाल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सर्वेश्रवर नरेंद्र भूरे सहित अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। अजय सिंह ने सुरक्षा उपायों, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं, कर्मचारियों की तैनाती और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय और सहयोग बना रहे ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर को बिलासपुर और सरगुजा संभाग तथा 29 नवम्बर को दुर्ग संभाग के अधिकारियों से चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई थी। 4 दिसम्बर को बस्तर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014021847721

विज्ञापन

Advertisement