TWS की पहल: दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी स्टोर का भव्य शुभारंभ, सस्ती मिलेंगी दवाएं
OM Darpan
Oct 04, 2025 11:01 pm
321 views
04 Oct 2025
रायपुर (सत्यानंद सोई)।
TWS कार्यालय के बाजू में अब उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं कम दाम पर मिल सकेंगी। तेलुगु वेलफेयर सोसायटी (TWS) ने दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी स्टोर का भव्य शुभारंभ किया है। इस स्टोर का उद्घाटन TWS के अध्यक्ष टी. गोपी और सचिव के. सत्या बाबू के करकमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह में तेलुगु वेलफेयर सोसायटी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने इस नई पहल की सराहना की, जो समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
महंगी दवाओं से मिलेगी राहत
इस फार्मेसी स्टोर के खुलने से अब किसी को भी महंगी दवाइयों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी स्टोर में कम मूल्यों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।समाज सेवा और जनहित की दिशा में कदम
तेलुगु वेलफेयर सोसायटी के एम. गोविन्द राजू ने बताया कि TWS परिवार का यह कदम समाज सेवा और जनहित की दिशा में एक अद्भुत पहल है। यह स्टोर न केवल किफायती दवाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण में भी योगदान देगा। यह पहल दर्शाती है कि समाज कल्याण के प्रति सोसायटी कितनी प्रतिबद्ध है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन