17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के हित में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है कई योजनाएं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की घोषणा

शेयर करें

OM Darpan

Dec 04, 2024 01:27 am 186 views
  • अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किए गए दिव्यांगजन और संस्थाएं
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और कल्याण हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।   राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सामाजिक सहायता, पेंशन योजनाएं, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, छात्रवृत्ति योजनाएं आदि प्रमुख हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने यह भी कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण में निरंतर प्रयासरत है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन को समाज का पूरा सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजन विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और समाज में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश्वर यादव भी उपस्थित थे। समारोह में दिव्यांगजन और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जांजगीर-चांपा जिले के सेवा समिति संस्थान और निःशक्तजन कल्याण संघ को इस सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में 130 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक बैटरी चलित ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 5 दंपत्तियों को एक-एक लाख रुपए का चेक और 5 दंपत्तियों को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। दिव्यांग विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 10वीं और 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917191404854

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 177