मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के हित में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है कई योजनाएं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की घोषणा
OM Darpan
Dec 04, 2024 01:27 am
185 views
04 Dec 2024
- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किए गए दिव्यांगजन और संस्थाएं
राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सामाजिक सहायता, पेंशन योजनाएं, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, छात्रवृत्ति योजनाएं आदि प्रमुख हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने यह भी कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण में निरंतर प्रयासरत है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन को समाज का पूरा सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजन विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और समाज में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश्वर यादव भी उपस्थित थे। समारोह में दिव्यांगजन और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जांजगीर-चांपा जिले के सेवा समिति संस्थान और निःशक्तजन कल्याण संघ को इस सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में 130 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक बैटरी चलित ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 5 दंपत्तियों को एक-एक लाख रुपए का चेक और 5 दंपत्तियों को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
दिव्यांग विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 10वीं और 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन