14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से तीन लाख रुपये की ठगी

शेयर करें

OM Darpan

Oct 26, 2024 12:38 am 237 views
भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से तीन लाख रुपये की ठगी
[smartslider3 slider=6]
  रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक महिला को भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो महिलाओं ने तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़िता एस त्रिपाठी, जो कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है, ने जब अपनी तबीयत में सुधार नहीं देखा, तब जाकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले उनकी मुलाकात पूजा नामक महिला से हुई थी, जिसने उनसे दोस्ती कर ली। पूजा का त्रिपाठी के घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया और उसने बताया कि वह हीलिंग करती है। त्रिपाठी की परेशानियों को सुनने के बाद पूजा ने पूजा कराने के लिए 21,000 रुपये की मांग की, जिसे त्रिपाठी ने दे दिया। कुछ समय बाद, पूजा ने त्रिपाठी को कहा कि उनके घर पर भूत-प्रेत का साया है, जिसके कारण उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उसने इस साया से मुक्ति के लिए 51,000 रुपये की मांग की, जिसे त्रिपाठी ने दे दिया। पूजा ने आगे कहा कि उनके घर में पितृ दोष है, जिसके निवारण के लिए दो तोले सोने का सिक्का चाहिए। त्रिपाठी ने विश्वास करते हुए सोने का सिक्का लाकर पूजा को दे दिया। पूजा के साथ आई एक अन्य महिला ने भी पूजा में भाग लिया और बाद में दोनों महिलाएं सोने का सिक्का लेकर वहां से चली गईं। त्रिपाठी ने जब अपनी तबीयत में कोई सुधार नहीं देखा, तो उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने पंडरी थाने में जाकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पंडरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी महिलाओं की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014111926689

विज्ञापन

Advertisement