Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिला पंचायत आरक्षण में भाजपा सरकार का फिर साबित हुआ अनुसूचित जाति विरोधी चेहरा – राजेन्द्र बंजारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर/धरसींवा (सत्यानंद  सोई) ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी डेलीगेट एवं धरसींवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने रायपुर जिला पंचायत आरक्षण प्रक्रिया में अनुसूचित जाति वर्ग का एक सीट कम किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका कहना था कि रायपुर जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक सीट कम करना, भाजपा सरकार का अनुसूचित जाति विरोधी चेहरा उजागर कर रहा है।

राजेंद्र बंजारे ने बताया कि पिछली बार रायपुर जिले के आरक्षण में 16 सीटों में से चार सीटें अनुसूचित जाति, सात सामान्य, चार ओबीसी, और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। लेकिन इस बार तीन सीटें अनुसूचित जाति, आठ सामान्य, चार ओबीसी और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इससे एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग से हटाकर सामान्य वर्ग को दे दी गई है, जो उनके अनुसार भाजपा सरकार के असली चेहरे को सामने लाता है।

बंजारे ने आगे कहा, “जब परिसीमन में कोई सीट कम या बढ़ी नहीं है, तो फिर अनुसूचित जाति वर्ग की एक सीट क्यों कम की गई?” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले बार रायपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 1, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, वहां से श्रीमती संतोषी बंजारे निर्वाचित हुई थीं, लेकिन अब यह सामान्य सीट बन गई है।

राजेंद्र बंजारे ने ऐलान किया कि वे इस मुद्दे को लेकर कल कलेक्टर रायपुर से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। यदि इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वे कोर्ट में जाकर आरक्षण प्रक्रिया को चुनौती देंगे।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow