Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संतोष नगर को मिली जगमग सड़कें: पार्षद डिकेंन्द्र सिन्हा की पहल से अब आवागमन हुआ आसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिरगांव (सत्यानंद सोई)। 

शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 24, संतोष नगर के निवासियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। लंबे समय से जर्जर सड़कों से जूझ रहे इस क्षेत्र को अब नई और चकाचक सड़कें मिल गई हैं, जिससे यहां के लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बदलाव पार्षद डिकेंन्द्र सिन्हा की सक्रिय पहल और पार्षद निधि के सार्थक उपयोग का परिणाम है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड के भीतर दो महत्वपूर्ण हिस्सों में सड़क निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। अब फत्तेराम दुबे के घर से मीना साहू के घर तक और विक्की यादव के घर से सोनू पाल के घर तक का रास्ता पूरी तरह से सुगम हो गया है। इन नई सड़कों के बनने से न सिर्फ आवागमन में लगने वाला समय कम होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को धूल और गड्ढों से भी निजात मिल गई है।

क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए पार्षद डिकेंन्द्र सिन्हा का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस विकास कार्य से न केवल दैनिक जीवन आसान हुआ है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ी है। संतोष नगर में हुए इस सड़क निर्माण को स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow