Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिन्दूर और मंगलसूत्र का छलावा: शादी का ढोंग कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबिकापुर।

शादी का झांसा देकर एक युवती से कई महीनों तक शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले विवाह का वादा कर संबंध बनाए और फिर मांग में सिन्दूर व मंगलसूत्र पहनाकर शादी का विश्वास दिलाया। बाद में जब उसका मन भर गया तो गाली-गलौज और मारपीट कर युवती को घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तीन साल पुरानी पहचान, फिर बना हवस का शिकार

पीड़िता ने 31 जनवरी को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई थी, जो उसके पड़ोस में रहता था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और 2024 में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जबरन पीड़िता के घर आकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

सिन्दूर और मंगलसूत्र पहनाकर बनाया हवस का शिकार

अगस्त 2024 में युवक ने पीड़िता की मांग में सिन्दूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा दिलाया। इस धोखे के चलते युवती उसके झांसे में आती रही, लेकिन कुछ महीने बाद जब आरोपी का मन भर गया तो उसने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और उसे घर से निकाल दिया।

गिरफ्तार कर भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 82, 296, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी मुकेश पटवा (पिता – देवनंदन उर्फ दयाशंकर पटवा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुलसुली, थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम रही सक्रिय

गिरफ्तारी की कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक बृजेश राय, अतुल सिंह, देवेंद्र पाठक, आनंद गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, सैनिक अनिल साहू और साइबर सेल से आरक्षक रमेश राजवाड़े व वीरेंद्र पैकरा सक्रिय रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow