अहिवारा, दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
ग्राम पंचायत अहेरी के लोग, जो महीनों से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, अब राहत की सांस ले रहे हैं। गांव के जागरूक नागरिकों और सरपंच प्रतिनिधि ने दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे से संपर्क किया और समस्या से अवगत कराया। इसके बाद श्रीमती बंजारे ने तत्परता से बोर खनन कार्य करवाया, जिससे गांववासियों को पानी की समस्या से निजात मिल गई।

ग्रामवासियों ने जताया आभार
गांव वालों ने इस कदम के लिए श्रीमती सरस्वती बंजारे का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैडम जी, आपको बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने हमारी समस्या का समाधान किया।” गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी ने गांववासियों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी थीं, लेकिन अब बोर खनन कार्य होने से यह संकट समाप्त हो गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने की त्वरित कार्रवाई
गांव के कुछ जागरूक लोगों और सरपंच प्रतिनिधि ने तुरंत श्रीमती बंजारे को वॉट्सएप पर इस समस्या के बारे में सूचित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और पीएचवी विभाग से तुरंत संपर्क किया। तत्पश्चात, बोर खनन कार्य शुरू करवाया गया, जिससे गांव में पानी की पर्याप्त आपूर्ति हो सकी।
समस्या का समाधान, राहत की सौगात
गांववासियों का कहना है कि महीनों से पानी के लिए संघर्ष करने के बाद अब उनके पास पर्याप्त पानी है। श्रीमती सरस्वती बंजारे की तत्परता और सटीक निर्णय के चलते यह समस्या अब समाप्त हो चुकी है। गांव में खुशहाली लौट आई है और लोग अब अपनी दिनचर्या को सामान्य रूप से आगे बढ़ा पा रहे हैं।









