Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

क्राइम मीटिंग में एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश: अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में नए वर्ष के अवसर पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की उपस्थिति में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में लंबित अपराधों, लंबित शिकायतों, गुमशुदगी, मर्ग, किराएदारों की सूची, थानों में दर्ज मुसाफिरों की सूची और सीसीटीएनएस डेटा की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने पूर्व में ली गई क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देशों की तुलना वर्तमान स्थिति से की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों, लिस्टेड गुंडों, व नशे के कारोबारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

एसपी ने कहा कि थानों की गश्त और चेकिंग में तेजी लाई जाए। चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। जरूरत पड़ने पर स्थानीय नागरिकों के साथ मीटिंग की जाए ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

साइबर और यातायात जागरूकता पर दिए गए निर्देश

बैठक में एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, यातायात जागरूकता अभियान को गाँव-गाँव तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात जागरूकता माह के तहत अधिकतम प्रयास करने के लिए कहा।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, आईपीएस आकाश श्रीमाल, प्रशिक्षु आईपीएस गगन कुमार, सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी गण समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता और सक्रियता से काम करें। उन्होंने अपराधों का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow