17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बुमराह संभालेंगे पर्थ टेस्ट की कमान

शेयर करें

OM Darpan

Nov 19, 2024 08:30 am 209 views
[smartslider3 slider=6]

 

 

नई दिल्ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा कब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे, यह सवाल इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में उनके घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, जिसकी वजह से वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा पर्थ में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच मिस करेंगे और दूसरे टेस्ट से टीम के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान वे पिंक बॉल से होने वाले वॉर्म-अप मैच में भी हिस्सा लेंगे। रोहित की गैरमौजूदगी में पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की अगुआई जसप्रीत बुमराह करते नजर आ सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ने पहले ही बीसीसीआई को अपनी यात्रा योजना की जानकारी दे दी थी और कहा था कि वे 30 नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री XI के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह अभ्यास मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट से पहले आयोजित किया जाएगा। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में पारी का आगाज कौन करेगा, इसको लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। पहले शुभमन गिल को बेहतर विकल्प माना जा रहा था, क्योंकि उन्होंने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ओपनिंग की थी, मगर सीरीज के शुरू होने से पहले ही उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी वजह से वे पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया के पास केएल राहुल और अभिमन्यू ईश्वरन के रूप में दो विकल्प मौजूद हैं। उम्मीद की जा रही है कि पर्थ टेस्ट में इन दोनों बल्लेबाजों को मौका मिल सकता है, क्योंकि ओपनिंग के साथ-साथ नंबर तीन का स्थान भी खाली है। वहीं, टीम मैनेजमेंट ने इंडिया ए के स्क्वॉड से देवदत्त पडिक्कल को भी ऑस्ट्रेलिया में रोक रखा है, जो नंबर तीन के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918011552795

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement