14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदराबाद की लागतार चौथी जीत

OM Darpan

Apr 21, 2024 09:32 am 236 views
हैदराबाद की लागतार चौथी जीत

हेड की तूफानी पारी से हारा दिल्ली

नई दिल्ली। IPL 2024 के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने लागतार चौथी जीत हासिल कर ली है। टीम दिल्ली कैपिटल्स को 35 वें मैच में 67 रन से हरा दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल सीजन में तीसरी बार 250 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.1 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेयर्स परफॉमेंस

दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर्स परफॉमेंस

 

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक और हेड ने की विस्फोटक शुरूआत

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 38 बॉल पर 131 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 ओवर में 154 रन बना लिए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्करम, नितिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे। इम्पैक्ट प्लेयर- वॉशिंगटन सुंदर। दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत ( कप्तान & विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, अभिषेक पोरेल, जैक फ्रेजर-मैगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, मुकेश कुमार और खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर- पृथ्वी शॉ।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914181212911

विज्ञापन

Advertisement