14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

IND vs PAK: टॉस जीतकर पाकिस्तान की गेंदबाजी, ईशान किशन ने जड़े 77 रन

OM Darpan

Feb 16, 2026 01:15 am 440 views

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।

टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव, पाकिस्तान की टीम वही

इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने अपनी प्लेइंग-11 में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हुई है। वहीं, गेंदबाजी आक्रमण में अर्शदीप सिंह की जगह फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। उन्होंने वही टीम मैदान में उतारी है, जो यूएसए (USA) के खिलाफ खेली थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईशान किशन की आतिशी पारी, 40 गेंदों में बनाए 77 रन

मैच की शुरुआत में ही भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने आक्रामक रुख अपनाया। ईशान ने महज 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने एक शानदार चौके के साथ यह पचासा पूरा किया।

ईशान किशन की पारी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए। हालांकि, 77 रन के निजी स्कोर पर वे आउट हो गए। यह टूर्नामेंट में ईशान किशन का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली थी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914224630665

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 7