14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: ₹2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

OM Darpan

Mar 11, 2025 08:31 am 245 views
छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: ₹2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

सुकमा।

थाना कोंटा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹2 लाख के इनामी नक्सली मड़कम रामा को गिरफ्तार किया है। यह नक्सली गोमपाड़ आरपीसी का मिलिशिया कमांडर था और इसके खिलाफ थाना कोंटा में 06 व थाना भेज्जी में 02 कुल 08 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में ग्रामीणों की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमला, आईईडी ब्लास्ट, लूटपाट और आगजनी जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं।

नक्सली के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले

गिरफ्तार नक्सली मड़कम रामा पिता स्व. मड़कम कोसा (उम्र 25 वर्ष, निवासी गोमपाड़, थाना कोंटा, जिला सुकमा) के खिलाफ थाना कोंटा और थाना भेज्जी में आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पर हमले, ग्रामीणों की हत्या और लूटपाट सहित कई संगीन अपराध दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 थाना कोंटा में दर्ज अपराध:

  1. आईईडी ब्लास्ट - सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से किया गया (2025)
  2. पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या (2024)
  3. विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर फायरिंग (2023)
  4. सुरक्षा बलों पर हमला व आईईडी ब्लास्ट (2023)
  5. मजदूरों से मारपीट और लूटपाट (2023)
  6. BSNL कर्मचारियों से लूटपाट और वाहन आगजनी (2023)

 थाना भेज्जी में दर्ज अपराध:

  1. पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग (2024)
  2. ग्रामीण की हत्या (2024)

कैसे हुई गिरफ्तारी?

👉 9 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक नक्सली संदिग्ध रूप से घूम रहा है। इसके बाद थाना कोंटा पुलिस बल और 228 वाहिनी CRPF की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। ग्राम बंडा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मड़कम रामा बताया और नक्सल संगठन में अपनी भूमिका स्वीकार की।

👉 गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से
नक्सली बैनर
नक्सली पाम्पलेट
तीर-धनुष
बरामद किया गया।

👉 थाना कोंटा के 03 प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी था।

विशेष बलों की अहम भूमिका

🔹 गिरफ्तारी अभियान में जिला पुलिस बल कोंटा और 228 वाहिनी CRPF की विशेष भूमिका रही।
🔹 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुकमा जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।
🔹 पकड़े गए नक्सली को विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914171704494

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 17