14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में पुलिस की बड़ी सफलता, थाना भेज्जी और जगरगुण्डा क्षेत्र में 19 नक्सलियों की गिरफ्तारी

OM Darpan

Oct 30, 2024 07:11 am 163 views
[smartslider3 slider=6]
सुकमा नक्सली गिरफ्तारी
सुकमा (कौशल संदुजा)। थाना भेज्जी और जगरगुण्डा क्षेत्र में अलग-अलग अभियानों के तहत कुल 19 नक्सलियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जगरगुण्डा क्षेत्र से पकड़े गए 3 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, थाना भेज्जी क्षेत्र में 2 आम नागरिकों की हत्या में शामिल 5 नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, थाना जगरगुण्डा क्षेत्र से विस्फोटक सामग्रियों के साथ कुल 14 नक्सली आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार सभी नक्सली आरोपी पिछले 8-10 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय थे। इनमें से थाना भेज्जी से गिरफ्तार किए गए 3 नक्सलियों के खिलाफ पहले से ही माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इन अभियानों में थाना भेज्जी और जगरगुण्डा पुलिस बल, डीआरजी, 219 और 150 वाहिनी सीआरपीएफ, और 201 कोबरा वाहिनी की विशेष भूमिका रही। जिला सुकमा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा आनंद सिंह राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा किरण चव्हाण, कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ पार्थ सारथी घोष, कमाण्डेन्ट 201 कोबरा वाहिनी अमित चौधरी, कमाण्डेन्ट 150 वाहिनी सीआरपीएफ राकेश शुक्ला, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना भेज्जी के ग्राम भण्डारपदर में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 27 अक्टूबर को थाना प्रभारी सलीम खाखा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली वंजाम आयता, पोड़ियाम कोसा, सोड़ी आयता, सोड़ी हड़मा, और पोड़ियाम पोज्जा ने भण्डारपदर निवासी दो नागरिकों की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये सभी पिछले 10-12 वर्षों से कोन्टा एरिया कमेटी के भण्डारपदर आरपीसी अंतर्गत जनमिलिशिया सदस्य के पद पर कार्यरत थे। उधर, जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा तोमेष वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस बल ने 27 अक्टूबर को ग्राम तुमालपाड़ के पास अभियान चलाते हुए 14 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनमें से बारसे हड़मा, बारसे नागेश, हेमला जीतू समेत तीन नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था। तलाशी के दौरान इन आरोपियों के पास से बारूद, टाइगर बम, जिलेटिन रॉड, कोडेक्स वायर समेत अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इन अभियानों के तहत गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915021803258

विज्ञापन

Advertisement