14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संयुक्त कार्यशाला में पाक्सो एक्ट, महिला अपराध और बालकों के संरक्षण पर दी गई जानकारी

OM Darpan

Dec 13, 2024 08:49 am 235 views
सुकमा (कौशल संदुजा)। पुलिस थाना पुसपाल, महिला एवम् बाल विकास विभाग सुकमा तथा शिक्षा विभाग विकास खंड छिंदगढ़ द्वारा आज संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को पाक्सो एक्ट, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल विवाह, बालकों के संरक्षण तथा बच्चों के शिक्षा संबंधी योजनाओं से अवगत कराना था। पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, श्री आकाश गिरपूंजे, श्री अभिषेक महेश्वरी के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री रजत नाग के पर्यवेक्षण में पुसपाल, तालनार और कोकावाड़ा के छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न विधिक जानकारियों से अवगत कराया गया।
कार्यशाला में पाक्सो एक्ट, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल विवाह, तथा बालकों के संरक्षण के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा छात्रों को शिक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, जिनसे वे भविष्य में लाभान्वित हो सकते हैं।
कार्यशाला में विशेष रूप से उन बच्चों के लिए योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनके माता-पिता नहीं हैं। साथ ही, शालाओं में पाक्सो शिकायत पेटी और सुझाव पेटी लगाने की सलाह दी गई, ताकि छात्र किसी भी प्रकार के अपराध की रिपोर्ट आसानी से कर सकें। महिला और बाल विकास विभाग की तरफ से श्रीमति प्रामिला सिंह, श्रीमति शांति, श्री चन्दकिशोर बघेल, और सुश्री करतम संगीता सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्राचार्य श्री सुरेन्द्र (कोकावाड़ा), प्राचार्य श्री बसंत टेकाम (पुसपाल), प्राचार्य श्री प्रधानी (तालनार) और थाना प्रभारी निरीक्षक पुसपाल श्री अमोल खलखो समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। कार्यशाला में छात्रों को बताया गया कि ऐसी घटनाओं की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1098, 112, और 100 पर कॉल किया जा सकता है। इसके साथ ही लैंगिक अपराधों से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए एक समिति गठित करने की भी सलाह दी गई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914204524857

विज्ञापन

Advertisement