19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

माओवादियों के कोर जोन में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

शेयर करें

OM Darpan

Sep 25, 2024 11:53 pm 171 views

सुकमा (कौशल संदुजा)।

सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। चिंतावागू नदी के किनारे स्थित इस कोर जोन में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों और पीएलजीएल बटालियन एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने की पुख्ता जानकारी मिली है। मुठभेड़ दिनांक 23 सितंबर 2024 को शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम करकनगुड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान माओवादियों ने चिंतावागू नदी के किनारे से रात्रि के समय सुरक्षा बलों पर हमला किया, जो सुबह तक रुक-रुक कर जारी रहा। माओवादियों ने अपने साथियों के शव को नदी की अधिक जलधारा और गोलीबारी के बीच ले जाने में सफलता पाई। अस्थाई कैम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली। इस दौरान नक्सलियों का एक अस्थाई कैम्प ध्वस्त कर दिया गया और बड़ी मात्रा में डंप की गई सामग्री बरामद की गई। इनमें पाइप बम, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, तीर बम और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियां शामिल थीं। इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर्स, 206 कोबरा वाहिनी और 241 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया और सभी जवान बिना किसी हानि के सुरक्षित रहे। मुठभेड़ का पूरा विवरण 23-24 सितंबर 2024 की रात करीब 3 बजे ग्राम करकनगुड़ा में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों का सामना घात लगाए बैठे नक्सलियों से हुआ। नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से सुरक्षाबलों पर हमला किया, जिसमें स्नाइपर राइफल और बीजीएल जैसे हथियार शामिल थे। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसके चलते नक्सली जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में भागने पर मजबूर हो गए। मुठभेड़ दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और अन्य सामग्रियां बरामद कीं। बरामद सामान में 1 पाइप बम, 23 जिलेटिन रॉड, 32 डेटोनेटर, 8 बीजीएल कार्टिज, 1 हैंड ग्रेनेड, 3 तीर बम, 2 कोर्डेक्स वायर, 2 पिट्ठू बैग, नक्सली वर्दी और अन्य सामग्री शामिल है। अधिकारियों के निर्देश में चला नक्सल उन्मूलन अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह नक्सल विरोधी अभियान सुकमा जिले में चलाया गया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के अस्थाई कैम्प को ध्वस्त किया और नक्सलियों के बटालियन टीम को भारी नुकसान पहुंचाया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919102442138

विज्ञापन

Advertisement