18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित

शेयर करें

OM Darpan

Sep 15, 2024 12:39 am 159 views
  • दोनों पर था 2 लाख का इनाम
सुकमा (कौशल संदुजा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में के.के.बी.एन डिवीजन के अंतर्गत कालाहांडी एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली दंपति ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली देवेन्द्रो उर्फ आयतु कुंजाम और उनकी पत्नी मड़कम हड़मे, दोनों ही कालाहांडी एलओएस पार्टी के सदस्य थे और इन पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के पीछे छत्तीसगढ़ शासन की "नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" और "नियद नेल्ला नार" योजना का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। लगातार स्थापित किए जा रहे सुरक्षा कैम्पों और पुलिस की बढ़ती उपस्थिति ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। देवेन्द्रो उर्फ आयतु और मड़कम हड़मे के आत्मसमर्पण में चिंतागुफा थाना पुलिस, 50 वाहिनी सीआरपीएफ, रेंज फिल्ड टीम कोंटा (आरएफटी), और 206 कोबरा वाहिनी की आसूचना शाखा ने विशेष भूमिका निभाई। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपति का कहना है कि नक्सल संगठन की अमानवीय और शोषणकारी विचारधारा से वे तंग आ चुके थे। बाहरी नक्सलियों द्वारा आदिवासियों के साथ भेदभाव और हिंसा से पीड़ित होकर उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919032229122

विज्ञापन

Advertisement