18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी बारिश के बीच नक्सलियों के ठिकाने में घुसे सुरक्षा बल

शेयर करें

OM Darpan

Sep 08, 2024 07:11 pm 220 views
  • 30 किलोमीटर पैदल चलकर सफलतापूर्वक चलाया संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान
  • गोगुण्डा-सिमेल कोर जोन में नक्सलियों के ठिकानों पर की गई बड़ी कार्यवाही
  • विस्फोटक और हथियार बरामद
सुकमा (कौशल संदुजा)। जिला सुकमा के गोगुण्डा-सिमेल कोर जोन में सुरक्षा बलों ने भारी बारिश के बीच नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों पर सफलतापूर्वक नक्सल विरोधी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों के मांद में घुसकर 30 किलोमीटर तक पैदल चलकर यह अभियान चलाया, जिसमें नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में डम्प सामग्री बरामद की गई। नक्सली सुरक्षा बलों की उपस्थिति देखकर अपने ठिकानों को छोड़कर भाग खड़े हुए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उनके ठिकानों की व्यापक सर्चिंग की। इस कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 वाहिनी कोबरा और 74 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने भाग लिया। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाए गए बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूक, 315 बोर बंदूक और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया गया। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत केरलापाल एरिया कमेटी के नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी दिनांक 06.09.2024 को गोगुण्डा-सिमेल कोर क्षेत्र की ओर रवाना हुई। इस दौरान 07.09.2024 की सुबह 5 बजे सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल की ओर भाग गए। सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के ठिकानों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:
  • 12 बोर बंदूक: 01 नग
  • बीजीएल लांचर बंदूक: 01 नग
  • 315 बोर सिंगल शॉट बंदूक: 02 नग
  • बीजीएल बम: 08 नग
  • बीजीएल कार्ट्रिज: 08 नग
  • 12 बोर बंदूक राउंड: 06 नग
  • 315 बोर बंदूक का राउंड: 08 नग
  • कोर्डेक्स वायर (01-01 मीटर वाला): 08 नग
  • नक्सली जूता (काला रंग): 01 जोड़ी
  • छोटा पोच: 04 नग
  • बड़ा पोच: 01 नग
  • पिट्ठू बैग: 01 नग
  • पिट्ठू झोला: 01 नग
  • नक्सली वर्दी कपड़ा (काला रंग): 1.5 मीटर
यह अभियान सुरक्षा बलों द्वारा जंगल वारफेयर टेक्टीस के कुशल उपयोग के कारण सफल हो सका। अभियान के दौरान सभी सुरक्षा बलों की पार्टी सुरक्षित रूप से अपने कैम्प लौट आई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919005153857

विज्ञापन

Advertisement