20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिरा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Aug 29, 2024 08:34 am 171 views
  • कोंटा और किस्टाराम क्षेत्रों में चलाए गए विशेष नक्सली विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
सुकमा (कौशल संदुजा) सुकमा जिले के कोंटा और किस्टाराम क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्रियों को बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई जिला बल, 204, 206, 208 कोबरा वाहिनी और 02 री वाहिनी की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। 27 अगस्त 2024 को चिंतागुफा के पातादुलेड़ क्षेत्र में और 28 अगस्त 2024 को किस्टाराम के छोटेकेड़वाल जंगल में चलाए गए इस अभियान में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीमों ने इलाके की घेराबंदी की। नक्सली सुरक्षा बलों की गश्त से भयभीत होकर हथियार और अन्य सामग्री छोड़कर भाग निकले। बाद में सुरक्षा बलों ने इन क्षेत्रों से भरमार बंदूक, डेटोनेटर, पाईप बम और अन्य नक्सली सामग्रियों को बरामद किया। बरामद सामग्रियों में भरमार बंदूक, नक्सली बैनर, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, दवाइयां, सोल्डर गण, बैटरियां और अन्य उपकरण शामिल हैं। यह सामग्री नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपाई गई थी। सुरक्षा बलों ने इन सभी सामग्रियों को निष्क्रिय कर दिया और अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। इस अभियान में शामिल सुरक्षा बलों की सतर्कता और दृढ़ संकल्प ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920233553854

विज्ञापन

Advertisement