मैनपाट में वन रक्षकों पर हुआ जानलेवा हमला, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
OM Darpan
- पेड़ काटने के मामले में पूछताछ कर रहे वन कर्मियों पर आरोपी परिवार ने किया हमला
अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)
सरगुजा: मैनपाट के कमलेश्वरपुर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात वन रक्षकों पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। वन रक्षकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वे पेड़ काटने के मामले में आरोपी के परिवार से पूछताछ कर रहे थे, तभी अचानक उन पर हमला कर दिया गया।
पीड़ित वन रक्षक जयनाथ पन्ना ने बताया कि वे अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे जब उन्हें सूचना मिली कि किसी ने बिना अनुमति के पेड़ काटा है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, आरोपी परिवार ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी का एक सदस्य उनकी वीडियो बनाने लगा और उस दौरान उन्होंने पीड़ित वन रक्षक के मोबाइल फोन को तोड़ दिया। पन्ना के अनुसार, उनके साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी को भी नुकसान पहुंचाया गया।
कमलेश्वरपुर थाने के थाना प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि वन रक्षकों से मिली शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन