18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 05, 2024 08:06 am 267 views
अंबिकापुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
अंबिकापुर महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा अंबिकापुर महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा अंबिकापुर महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा   अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 5-6 विंटेज कारें थीं, जिनमें महाराज अग्रसेन के 18 पुत्र सवार थे। शोभायात्रा के दौरान अग्रसेन चौक में भव्य आतिशबाजी की गई, जिसमें हजारों की संख्या में अग्रबंधुओं ने भाग लिया। सुबह 5 बजे से अग्रसेन भवन से शुरू हुई प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस अग्रसेन भवन पहुंची। इसके बाद सुबह 8 बजे विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और हवन किया गया। इसके बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे अग्रसेन भवन से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो अग्रसेन चौक, राम मंदिर रोड, ब्रह्मरोड, संगम चौक और महामाया चौक से होते हुए मयूरा होटल पहुंची। शोभायात्रा में नासिक ढोल की थाप पर अग्र समाज के लोग नाचते-गाते नजर आए। विशेष रूप से विंटेज कार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा में माता लक्ष्मी की झांकी भी प्रदर्शित की गई। इसके अलावा, एक रुपये एक ईट का संदेश वाहन भी शोभायात्रा का आकर्षण था। कार्यक्रम के अंत में मयूरा होटल में प्रश्र मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने सभी को अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए 11 दिवसीय महोत्सव में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अग्रोहा धाम के लिए सहयोग की अपील की। उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश दिया। मंच का संचालन सचिव संजय अग्रवाल ने किया। इस आयोजन में प्रमुख उपस्थित रहे: द्वारका प्रसाद केडिया, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लखीराम अग्रवाल, रमेश बंसल, आनंद अग्रवाल, हरिवंद अग्रवाल, किशन सुल्तानिया, अजय सुल्तानिया, श्रवण अग्रवाल, आदित्य सिंघल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, भजन कुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमन बंसल, रुपेश मित्तल, अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, लेखराज अग्रवाल, कैन्हैया अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (उपाध्यक्ष), पवन अग्रवाल (सह सचिव), सुभाष अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), राजेश अग्रवाल (लेखा परीक्षक), संजय जलान (प्रवक्ता), मनोज अग्रवाल (मीडिया प्रभारी), श्रीमती किरण सुल्तानिया, श्रीमती कलावती अग्रवाल, श्रीमती उमा अग्रवाल (महिला सभा की अध्यक्ष), श्रीमती मनीषा गोयल (उपाध्यक्ष), श्रीमती रेखा अग्रवाल (सह सचिव), श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती संजय दुर्गा मित्तल, श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती रेनु अग्रवाल, श्रीमती कविता तायल और खुशबू अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थें  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918134924839

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement