20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संजीव मंडल उर्फ भानू का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग की अनुमति

शेयर करें

OM Darpan

Sep 03, 2024 08:25 pm 315 views
[caption id="attachment_19871" align="aligncenter" width="200"]आरोपी संजु मंडल उर्फ भानु मंडल आरोपी संजु मंडल उर्फ भानु मंडल[/caption] [caption id="attachment_19872" align="aligncenter" width="300"]मृतक. अक्षत अग्रवाल मृतक. अक्षत अग्रवाल[/caption]
  • गांधीनगर पुलिस ने हत्या के आरोपी के लिए न्यायालय से मांगी अनुमति, जांच में जुटी सरगुजा पुलिस
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला) थाना गांधीनगर अंतर्गत हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू के खिलाफ की जा रही जांच में एक अहम मोड़ आया है। मृतक अक्षत अग्रवाल की हत्या के कारणों का पता लगाने और नए सूत्र हासिल करने के लिए थाना गांधीनगर पुलिस ने संजीव मंडल उर्फ भानू का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पोलीग्राफ टेस्ट कराने की आवश्यकता महसूस की। गांधीनगर पुलिस ने इस बाबत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रतिवेदन पेश कर अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू, उम्र 29 वर्ष, साकिन भगवानपुर, गांधीनगर, जिला सरगुजा का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पोलीग्राफ टेस्ट किए जाने की अनुमति दी गई है। न्यायालय का आदेश: न्यायालय ने पुलिस की मांग पर आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू के खिलाफ नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पोलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रदान कर दी है। पुलिस की कार्रवाई: सरगुजा पुलिस इस मामले में आगे की जांच और विवेचना कर रही है ताकि हत्या के पीछे के सच का पर्दाफाश हो सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920092913186

विज्ञापन

Advertisement