20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा पुलिस की कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 16, 2024 07:26 am 163 views
  • महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी; आरोपी ने खुद को स्वीकार किया

अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)।

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में थाना गांधीनगर में एक गंभीर मामले में आरोपी घनश्याम महंत को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थिया ने 16 अगस्त 2024 को थाना गांधीनगर में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसकी जान पहचान रायगढ़ निवासी घनश्याम महंत से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। 22 सितंबर 2018 को घनश्याम ने उसे अपने किराए के कमरे में बुलाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद, आरोपी द्वारा लगातार 5 नवंबर 2022 तक दुष्कर्म की घटनाएँ की गईं, जबकि अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोपी के खिलाफ थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 483/24 धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान, पुलिस टीम ने रायगढ़ में आरोपी को खोजने के लिए रवाना हुई और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम घनश्याम महंत (31 वर्ष) बताया और घटना को स्वीकारा। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, और आरक्षक देवेंद्र पाठक, अनिल सिंह परिहार शामिल रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920085906599

विज्ञापन

Advertisement