17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उपायों पर वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित

शेयर करें

OM Darpan

Sep 27, 2024 06:35 am 160 views
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। अंबिकापुर में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के समुचित विश्लेषण और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (iRAD) में सड़क दुर्घटनाओं की शत प्रतिशत प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के साथ-साथ हिट एंड रन के क्षतिपूर्ति प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में दावा प्राधिकरण को भेजने और प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) प्रदीप गुप्ता ने की। बैठक में एआईजी ट्रैफिक संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त्य और आई-रेड के डीआरएम शिवराम परिडा भी उपस्थित थे। बैठक में मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन, ओवरस्पीडिंग, सड़कों पर खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं, और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मृत्यु की चिंताओं पर चर्चा की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को निरुत्साहित करने के लिए प्रभावी समझाइश और नियमित प्रवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया गया। जीवन रक्षा के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए दुर्घटनाजन्य सड़कों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए। साथ ही, हिट एंड रन के मामलों में प्रभावितों के दावा प्रकरण के लिए आवश्यक जानकारी संकलित कर समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। iRAD पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टियां सुनिश्चित करने की बात कही गई। पुलिस मुख्यालय से प्रदान की गई सुरक्षा सामग्रियों, विशेषकर इंटरसेप्टर और बॉडी वार्न कैमरा के सतत उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सरगुजा जिले के सभी थाना/चौकी और यातायात प्रभारी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं। सभी सड़क दुर्घटनाओं का पूरा विवरण iRAD पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917191404854

विज्ञापन

Advertisement