जशपुर में दिव्यांग सुगन्ती को मिली ट्राइसाइकिल,
तीन लोगो को मौके पर ही मिली पेंशन
जशपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान कर रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया गया।
छग में ‘हरे सोने’ की बंपर खरीदी शुरू
रेलवे में बिना परीक्षा सीधे नौकरी पाने का सुनहरा मौका
दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, 3 को पेंशन की सौगात
सिमड़ा में आयोजित इस शिविर में ग्राम की रहने वाली दिव्यांग सुगन्ती तिर्की को प्रशासन की ओर से ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही गांव के तीन अन्य हितग्राहियों— डोम, नूपपति और रामेश्वर साय को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हितग्राहियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
ट्राइसाइकिल मिलने के बाद सुगन्ती तिर्की ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनके आवागमन में काफी सुविधा होगी और दैनिक कार्यों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सुगन्ती ने इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
वहीं, मौके पर ही पेंशन स्वीकृति आदेश प्राप्त करने वाले डोम, नूपपति और रामेश्वर साय ने भी शासन की इस त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त की और धन्यवाद दिया।
जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि “सुशासन तिहार” का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि आम नागरिक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन खुद गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।









