लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिरगांव में आग का तांडव: मनीकंचन केंद्र में लाखों का सामान और 5 रिक्शे जलकर खाक, महापौर और आयुक्त ने लिया जायजा

बिरगांव आगजनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर/बिरगांव (सत्यानंद सोई)

नगर निगम बिरगांव अंतर्गत पानी टंकी के नीचे स्थित मनीकंचन केंद्र (Mani Kanchan Center) में बीती रात असामाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों द्वारा लगाई गई इस आग में लाखों रुपये का सरकारी सामान और कचरा कलेक्शन में इस्तेमाल होने वाले पांच रिक्शे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

बिरगांव आगजनी बिरगांव आगजनी बिरगांव आगजनी

कालेज के पास पानी टंकी के नीचे हुई घटना

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, बिरगांव कॉलेज के पास स्थित निगम की पानी टंकी के नीचे बने मनीकंचन सेंटर को निशाना बनाया गया है। कल रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने यहां आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां रखे महत्वपूर्ण संसाधन और वाहन इसकी चपेट में आ गए।

महापौर और अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही आज नगर निगम बिरगांव के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया।

निरीक्षण दल में मुख्य रूप से नगर निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, एमआईसी सदस्य इकराम अहमद, स्वास्थ्य प्रभारी ओमप्रकाश साहू, निगम आयुक्त युगल किशोर, कमलनारायण जंघेल और धन्नूलाल देवांगन शामिल थे।

पुलिस जांच की मांग

निरीक्षण के दौरान महापौर और आयुक्त ने घटना पर चिंता व्यक्त की। निगम प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही है, ताकि आग लगाने वाले अज्ञात बदमाशों का पता लगाया जा सके और उन पर कड़ी कार्रवाई हो सके।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow