Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

“किसान मन के सम्मान” का संकल्प साकार: कोटा क्षेत्र के किसानों को मिली बड़ी राहत, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने किया 5 केंद्रों का शुभारंभ

Prabal Pratap Singh Judev

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Prabal Pratap Singh Judev

कोटा (ओमदर्पण न्यूज़)।

“किसान मन के सम्मान, भारतीय जनता पार्टी की सुशासन सरकार की पहचान” के संकल्प को साकार करते हुए कोटा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। बेलगहना मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दारसागर में आदिम जाति प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित (PACS) के 5 नवीन केंद्रों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया। इन नए केंद्रों में पोढ़ी, पचरा, दारसागर, अमाली और अमा गोहन शामिल हैं।

इस अवसर पर कोटा विधानसभा के भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों और विशेषकर किसान भाइयों को इस नई सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं।

अब दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा

अपने संबोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह कोटा विधानसभा के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वर्षों से किसानों को कृषि संबंधी कार्यों जैसे ऋण लेने, उन्नत बीज और खाद की व्यवस्था के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था। इसमें किसानों का काफी समय, श्रम और धन खर्च होता था। अब इन 5 नए PACS केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अपने ही क्षेत्र में ये सभी आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी।

डबल इंजन की सरकार कर रही किसानों का कल्याण

जूदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार किसानों के कल्याण, उनकी आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अब अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, लवकुश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला पंचायत सभापति निरंजन सिंह पैकरा, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपूत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लखनलाल पैकरा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेंद्र गोस्वामी, जिला मंत्री धर्मशिला ध्रुव मौजूद रहे।

इनके अलावा बलदाऊ प्रसाद दुबे, अरुण विग, मनोज कुमार गुप्ता, विकास सिंह ठाकुर, प्रदीप कुमार कश्यप, विमल दास मानिकपुरी, प्रेमलाल यादव, सोनू सिंह ध्रुव, मनोज कुमार ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार, बेलगहना सरपंच तुलसीराम खुसरो, शेख साहिल, पंचराम यादव, मनहरण यादव, कलावती ध्रुव, श्वेता ध्रुव, टेकराम पटेल, दुर्गेश साहू, लतीफ खान, सुरेंद्र गुप्ता और रघुवीर आर्मो सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow