लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बालोद में सजेगा राष्ट्रीय जंबूरी का मंच, CM साय बोले- यह युवाओं में नेतृत्व और सेवा भाव जगाने का महाकुंभ

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी-omdarpan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  •  छत्तीसगढ़ में जुटेंगे देशभर के रोवर-रेंजर

 रायपुर।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पहली बार आयोजित होने वाली पाँच दिवसीय ‘राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी’ राज्य की युवा शक्ति और संस्कृति के प्रदर्शन का बड़ा केंद्र बनने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. जैन का छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

अनुशासन और नेतृत्व का पाठ पढ़ाएगा मंच

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. अनिल जैन को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. जैन के सक्षम नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन छत्तीसगढ़ में होना राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह जंबूरी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी मंच साबित होगी।

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखेगी झलक

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, सामाजिक और युवा शक्ति का राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त प्रदर्शन होगा। यह आयोजन न केवल युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूत करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow