Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उत्तराखंड की इस एक्ट्रेस ने मारी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

Sonam Thakur Anshul Soni Music

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुमार शानू, सुनिधि और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गजों के साथ लेकर आ रहीं अपना म्यूजिक प्रोजेक्ट

मुंबई (ओमदर्पण न्यूज़)। उत्तराखंड की उभरती अभिनेत्री सोनम ठाकुर अब अपने करियर का बड़ा कदम उठाते हुए बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उनके साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और प्रोड्यूसर अंशुल सोनी हैं। अंशुल सोनी की कंपनी ‘मूवमेंट क्रिएशन्स एलएलपी’ इस जॉइंट वेंचर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखती है।

देहरादून की रहने वाली सोनम ठाकुर पिछले चार वर्षों से उत्तराखंड की पहाड़ी रीजनल इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। अब वह सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी अपनी म्यूजिक कंपनी ‘नाटी नेशन रिकॉर्ड्स’ के साथ अंशुल सोनी की कंपनी का यह जॉइंट वेंचर कई बड़े और चर्चित गायकों के साथ काम करेगा।

 दिग्गज गायकों की गूंजेगी आवाज

इस महत्वाकांक्षी म्यूजिक प्रोजेक्ट में मास्टर सलीम, सुनिधि चौहान, कुमार शानू, अलका याग्निक, पलक मुच्छल, कृष्णा बेउरा और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज कलाकारों की सुरीली आवाज गूंजेगी। इन म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई के साथ-साथ उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर की जाएगी, जो इसे विजुअली भी बेहद खास बनाएगी।

जावेद अली के ‘तू जहां है मेरा’ से होगी शुरुआत

इस सीरीज का पहला म्यूजिक एल्बम “तू जहां है मेरा” होगा, जिसे मशहूर गायक जावेद अली ने अपनी मखमली आवाज दी है। इस गाने में सोनम ठाकुर खुद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और दर्शकों को उनका एक बिल्कुल नया और आकर्षक अंदाज देखने को मिलेगा। गानों का निर्देशन सुब्रतो करजाना कर रहे हैं, जबकि संगीत की कमान राजीव रॉय चौधरी ने संभाली है।

मई 2026 से शुरू होगा प्रोजेक्ट

मई 2026 से शुरू होने जा रहे इस ड्रीम प्रोजेक्ट में कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी शुभम आर्य संभालेंगे, वहीं मोनी ठाकुर सहायक कोरियोग्राफर के रूप में जुड़ी हैं। प्रोजेक्ट के मार्केटिंग हेड सपना सोनी और ए एंड आर लीड रोहन सोनी हैं, जो इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हैं।

सोनम ठाकुर के लिए यह सिर्फ एक व्यावसायिक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना है। इसके जरिए वह उत्तराखंड के प्रतिभाशाली कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना चाहती हैं। वहीं अंशुल सोनी के साथ उनकी यह साझेदारी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई और मजबूत शुरुआत का संकेत दे रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow