दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का जीवंत उदाहरण है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और कटक से लेकर अटक तक भारत एक अखंड सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “संविधान से ही देश का आत्मसम्मान सशक्त होता है। हमारे देश में विभिन्न धर्म, संप्रदाय और समाज के लोग मिल-जुलकर त्यौहार मनाते हैं, यही हमारे लोकतंत्र की असली पहचान है।”
सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के भीतर छिपे नागरिक बोध को जगाने का पर्व है, जहाँ गर्व भी है, जिम्मेदारी भी और भविष्य को बेहतर संवारने का अटूट विश्वास भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी राष्ट्रहित में कार्य कर देश को सशक्त बनाएं और मां भारती के वैभव को परम शिखर की ओर लेकर जाएं। अंत में उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल उपस्थित रहीं।
साथ ही जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, सरिता मिश्रा, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया और सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, कौशल साहू सहित वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, विनायक नातू, चतुर्भुज राठी, मनोज मिश्रा, मनोज अग्रवाल, डॉ. शरद अग्रवाल, रोमनाथ साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, अमित पटेल, नवीन साहू, राकेश दुग्गड, नीलेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, दिनेश नालोडे, राम अग्रवाल, अनुपम मिश्रा, शीतल जांगिड़, झरना वर्मा, चंपा साहू, श्वेता बक्शी, क्षमा तिवारी, समीर रिजवी, प्रीति साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।









