Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गुरुग्राम में शहरी स्थानीय निकायों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

-समापन समारोह में महापौर श्रीमती अलका बाघमार को श्रीमद भगवत गीता भेंट देकर हुई सम्मानित:

-राष्ट्रीय सम्मेलन में दुर्ग महापौर श्रीमती बाघमार समेत 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया:

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

गुरुग्राम के मानेसर में शहरी स्थानीय निकायों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर मंथन और संवाद करना था।

सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं समस्त जनप्रतिनिधियों को श्रीमद भगवत गीता भेंट देकर सम्मानित किया गया।

महापौर श्रीमती बाघमार ने इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के महानुभाव लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला व हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण को राष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर ह्दय से धन्यवाद व्यक्त किया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सत्र में शहरी संस्थाओं के योगदान पर अनुभव सांझा किए गए।उन्होंने कहा बेहतरीन प्रथाओं से शहर को बनाएं नंबर वन।

महापौर ने कहा कि स्वच्छता को नई दिशा मिलेगी, निकायों के आर्थिक संसाधनों में भी वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि शहर नगर को “स्मार्ट’ ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं, ताकि विकसित भारत’ का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बन सके।

news paper editing
previous arrow
next arrow